मुख्यमंत्री जी की लाडली बहना Chief Minister's Beloved Sister

मुख्यमंत्री  जी की लाडली बहना  Chief Minister's Beloved Sister माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को माह सितम्बर 2023 की मासिक आर्थिक सहायता राशि के अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 10-09-2023 (दिन रविवार) को जिला ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का वेबकास्ट एवं दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण किया जायेगा। कार्यक्रम का समय नियत होने पर उसकी सूचना पृथक से प्रेषित की जायेगी उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम को जिलों में महिला हितग्राहियों को दिखाये जाने तथा कार्यक्रम के पूर्व जिलों में उत्सव मनाये जाने के संबंध में जिस प्रकार 10 अगस्त 2023 को समस्त जिलों द्वारा गतिविधियां की गयी थीं उसी अनुसार 10 सितम्बर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में भी समस्त गतिविधियां की जाये । इस हेतु निम्नानुसार कार्यवाहियां भी सुनिश्चित की जाये 

मुख्यमंत्री  जी की लाडली बहना  Chief Minister's Beloved Sister

मुख्यमंत्री जी की लाडली बहना Chief Minister's Beloved Sister

1. ग्राम / नगरीय निकाय के वार्ड स्तर के कार्यक्रमों में क्षेत्र की योजना की समस्त हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। दिनांक 07 सितम्बर 2023 से 09 सितम्बर 2023 तक प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड में लाड़ली बहना सेना के सहयोग से जागरूकता सम्बंधित गतिविधियां करते हुये हितग्राहियों को समारोह में सम्मानपूर्वक पीले चावल / आमंत्रण के अन्य अभिनव तरीकों का उपयोग कर बुलाया जाये।

2. उल्लेखनीय है कि माह सितम्बर 2023 में नवीन हितग्राही समूह (21वर्ष एवं 22 वर्ष की पात्र विवाहित महिलायें एवं केवल ट्रैक्टर वाहन स्वामी परिवार की 23 वर्ष से 60 वर्ष के आयु के मध्य की पात्र विवाहित महिलायें) को भी मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खाते में किया जायेगा। अतः इस नवीन हितग्राही समूह की महिलाओं को भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाये।

3. राज्य स्तर से प्रसारित होने वाले उक्त राशि अंतरण कार्यक्रम के प्रत्येक ग्राम, ग्राम पंचायत कार्यालय एवं नगरीय निकाय वार्ड में बड़ी स्क्रीन पर सीधे प्रसारण को दिखाये जाने की समुचित व्यवस्था की जाये, जिसमें स्थानीय स्तर पर लाभार्थी लाडली बहनों एवं लाडली बहना सेना के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।

4. कार्यक्रम समस्त वार्ड एवं ग्राम स्तर पर आयोजित किया जाएगा। माननीय प्रभारी मंत्री से चर्चा कर कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर बैठने एवं

पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। 5. माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के प्रारंभ होने के पूर्व ग्राम पंचायत वार्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में लाडली बहना थीम पर आधारित निम्नानुसार गतिविधियों का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाये-

रंगोली (लाडली बहना थीम पर आधारित)

लोक गीत एवं लोक नृत्य (लाडली बहना थीम पर आधारित) > नुक्कड नाटक (लाडली बहना थीम पर आधारित)

अन्य स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम (लाडली बहना थीम पर आधारित) लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को विगत माहों में प्राप्त राशि का उनके द्वारा किस प्रकार सदुपयोग किया गया इसके अनुभव भी आयोजित कार्यक्रम में बहनों के द्वारा साझा किये जाये एवं इसके वीडियो भी जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट की लिंक https://cmevents.mp.gov.in/events/view/MjN0ZVY5NnNXRTIpOE9IM TFWQOhid209 पर अपलोड किया जाये। उक्त लिंक पर वीडियो DPO के पूर्व में प्रेषित लॉगिन से अपलोड किए जा सकते है और अच्छी गुणवत्ता के कुछ फोटोज, स्थानीय

अमले के द्वारा मोबाइल नंबर डाल कर अपलोड किए जा सकते है। 6. ग्राम / नगरीय निकाय के वार्ड स्तर के कार्यक्रमों को उत्सव का व्यापक रूप देने के लिये सभी जनप्रतिनिधियों, लाडली बहना सेना के सदस्यों, जनसेवा मित्र, पेसा मोबिलाइजर, जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, अंत्योदय समितियों, महिला स्वसहायता समूहों, स्वच्छता दूतों, किसान मित्र, सहयोगिनी मातृ समितियों, शौर्यादल के सदस्यों एवं स्वयंसेवी संगठनों की प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

7. उपरोक्तानुसार स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम / उत्सव, राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के प्रारंभ होने के घण्टा पूर्व आयोजित कर लिये जाये, उसके उपरांत राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपरोक्तानुसार प्रत्येक ग्राम / नगरीय निकाय के वार्ड में उपस्थित लाभार्थी बहनों एवं आमंत्रित जनप्रतिनिधियों को दिखाया जाये।

कृपया उक्तानुसार आपके नेतृत्व में जिले में प्रत्येक स्तर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मासिक आर्थिक सहायता राशि के दिनांक 10 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम को दिखाने एवं उक्त दिवस में जिलों में उपरोक्तानुसार विशेष कार्यक्रमों का समारोहपूर्वक एवं उत्साह के साथ आयोजन कराने का कष्ट करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.